महामारी कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन ने चिंता बढ़ा दी है. भारत में भी इसकी एंट्री हो गई है. देश में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के कुल 6 केस मिले हैं. इस बीच, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया है कि कोरोना की वैक्सीन नए स्ट्रेन पर भी प्रभावी होगी. लोगों की नए स्ट्रेन से घबराने की जरूरत नहीं है. भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (पीएसए) प्रो के विजय राघवन ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वैक्सीन यूके और दक्षिण अफ्रीका में पाए जाने वाले वेरिएंट के खिलाफ काम करेंगे. इस बात के कोई सबूत नहीं हैं कि वर्तमान वैक्सीन इन कोरोना वेरिएंट्स से बचाने में नाकाम रहेंगे.
कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने किया यह दावा
Previous Articleपत्नी-बच्चे मायके गए तो भाई के घर सो गया पति, और…
Related Posts
Add A Comment


















