भुवनेश्वर। ओडिशा के गंजाम जिले के पुरुषोत्तमपुर क्षेत्र के लाडकापल्ली चौक के निकट एक तेज रफ्तार बस ने एक ऑटो-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। बस ने ऑटो को घसीटते हुए कुछ दूरी तक ले जाने के बाद दुर्घटना हुई। इस हादसे में ऑटो में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को तुरंत कोडाला मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक को पकड़ने के लिए बड़े स्तर पर तलाश अभियान चला रखा है।
उन्होंने कहा, “3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, और तीन अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ये सभी लोग ऑटो-रिक्शा के यात्री थे। चार घायलों का शुरू में कोडाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया गया और बाद में उन्हें बेरहामपुर के MKCG मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भेज दिया गया।”
जिस समय यह दुर्घटना हुई, उस समय बस पुरुषोत्तमपुर से बेरहामपुर की ओर जा रही थी, और वह तीन-पहिया वाहन ‘मां सिंघासिनी’ मंदिर की ओर जा रहा था। अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।



















