फिल्म ‘द फ्यूरियस’ इस दशक की सबसे दमदार एक्शन फिल्मों में से एक मानी जा रही है, जो अब भारत में रिलीज होने के लिए तैयार है. ये फिल्म जबरदस्त एक्शन, इमोशनल ड्रामा और एक पिता की अपनी बेटी को बचाने की खतरनाक जंग पर आधारित है. आइए जानते हैं ये भारत में कब और कहां रिलीज होगी.

भारत में मचाएगी तहलका ये दमदार एक्शन फिल्म
फिल्म को भारत में PVR INOX Pictures रिलीज कर रहा है. फिल्म 12 जून को रिलीज होगी. मेकर्स इसे बड़े पर्दे की ऐसी एक्शन-थ्रिलर फिल्म बता रहे हैं, जिसमें तेज रफ्तार कहानी, बदला, सर्वाइवल और परिवार के रिश्तों की मजबूत भावना देखने को मिलेगी.

फिल्म की कहानी
‘द फ्यूरियस’ की कहानी एक ऐसे पिता के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी उस वक्त बदल जाती है जब उसकी बेटी को बेरहम अपराधी किडनैप कर लेते हैं. इसके बाद वो अपनी बेटी को वापस लाने के लिए खतरनाक अपराधियों के नेटवर्क से भिड़ जाता है.

ये फिल्म इमोशनल इंटेंसिटी और दमदार एक्शन का शानदार मेल पेश करती है, जिसमें कहानी की सबसे बड़ी ताकत पिता और बेटी का गहरा रिश्ता है. ‘द फ्यूरियस’ ये दिखाती है कि एक माता-पिता अपने बच्चे की जान बचाने के लिए कितनी दूर तक जा सकते हैं.

फिल्म की कास्ट
इस फिल्म का निर्देशन केन्जी तानिगाकी  ने किया है. फिल्म में ज़े मियाओ, जो तस्लीम और यायान रुहियान जैसे कलाकार हैं. फिल्म का ट्रेलर पहले ही जारी किया जा चुका है, जिसमें इसके तेज रफ्तार एक्शन और इमोशनल कहानी की झलक देखने को मिलती है.

फिल्म में खतरनाक फाइट्स, सस्पेंस से भरे पल और इमोशनल सीन देखने को मिलेंगे. फिल्म खास तौर पर उन दर्शकों के लिए है जो ऐसी कहानियां पसंद करते हैं जिनमें एक्शन सिर्फ दिखावा नहीं, बल्कि एक मजबूत इमोशनल वजह से जुड़ा हो.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930