आगरा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ये हादसा थाना खंदौली के नादऊ कट के पास हुआ। बैंक की बोलेरो कैश वैन सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कैश वैन की परखच्चे उड़ गए। गाड़ी का इंजन और उसके आगे की दोनों पहिए बाहर निकल आए। वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कैश वैन में बैठे 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य बुरी तरह से घायल हो गए हैं।

मौके पर मौजूद लोग और पुलिसकर्मियों के अनुसार, कैश वैन तेज रफ्तार से थी। खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मारी। जिसकी आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कैश वैन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। राहगीरों ने वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया। इसके बाद तुरंत पुलिस और डायल-112 को सूचना दी।

मौके पर एक की मौत

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, डायल-112 और राहत दल मौके पर पहुंच गया। कैश वैन में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को तत्काल एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां एक अन्य घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। थाना खंदौली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सड़क हादसे में अब तक दो लोगों की मौत हो गई हैं, जबकि तीन अन्य घायल हैं। जिनका इलाज जारी है।

कटर से काटकर निकाले गए लोग

टक्कर इतनी भीषण थी कि कैश वैन में लोग फंस गए। जिन्हें कटर की मदद से काटकर बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घायलों की हालत बेहद गंभीर थी। लोगों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई थी। हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर रास्ता सुचारु कराया। मृतक की पहचान और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। परिजन को सूचना दी गई है। खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031