राजपुरा (चावला): पटियाला के राजपुरा से रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक गत दिन रविवार सुबह राजपुरा के पास भाखड़ा नरवाना नहर ब्रांच पर मंडौली और नरडू के बीच एक पति-पत्नी अपने बच्चों के साथ नहर में कूद गए। पति-पत्नी को तो आस-पास मौजूद लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन 3 मासूम पानी के तेज बहाव में बह गए, जिनकी डूबने से मौत हो गई। बच्चों के शव गोताखोरों की टीम ने नहर से निकालकर खेड़ी गंडियां थाना पुलिस को सौंप दिए।

गांव मौजपुर मोहाली के रहने वाले गोताखोर राजीव के मुताबिक, पति-पत्नी अपने बच्चों के साथ सुबह 9.30 बजे मोटरसाइकिल पर खेड़ी गंडियां नहर से आगे नरडू पुल पर पहुंचे। सबसे पहले हरप्रभजोत सिंह (40) ने अपने तीनों बच्चों राजवीर कौर (8), मुस्कान (12) और एकम सिंह (14) को नहर में फेंका और फिर खुद अपनी पत्नी जसविंदर कौर (38) के साथ नहर में कूद गया। आस-पास मौजूद लोगों ने हरप्रभजोत और उसकी पत्नी को बचा लिया लेकिन बच्चे पानी में बह गए। इसके बाद गोताखोरों ने करीब 1 km दूर नहर से बच्चों के शव बरामद किए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930