उत्तराखंड के पौड़ी जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. सिद्धखाल-कलवाड़ी-सतपुली मार्ग पर कलवाड़ी बैंड के पास एक ईको कार अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई है.

जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी महिलाएं एक ही गांव भगलवाण की रहने वाली थीं. वे बैंणी-भुली योजना का फॉर्म भरने सिद्धखाल गई थीं और काम पूरा कर वापस अपने गांव लौट रही थीं. रास्ते में कलवाड़ी बैंड के पास अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण छूट गया. कार गहरी खाई में समा गई हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव अभियान शुरू किया लैंसडाउन थाने की सीओ अस्मिता के अनुसार  हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है और 4 लोग घायल हुए हैं. सभी शवों को खाई से बाहर निकाल लिया गया है, घायलों का उपचार प्राथमिक चिकित्सा केंद्र रिखणीखाल में चल रहा है.

मृतकों के नाम 

कांति देवी – 45 वर्ष 
रेखा देवी – 42 वर्ष 
अनिल देवराड़ा- ड्राइवर – 48 वर्ष 
सुमित्रा देवी – 50 वर्ष 
सुनीता देवी – 45 वर्ष 
धनेश्वरी देवी – 46 वर्ष 
सरोजनी देवी – 38 वर्ष 
रजनी देवी – 25 वर्ष

वहीं इस हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है. सीएम धामी ने जिला प्रशासन को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं.

सीएम धामी ने एक्स पर लिखा-“पौड़ी गढ़वाल के कलवाड़ी, रिखणीखाल में हुए भीषण सड़क हादसे का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ.इस हृदयविदारक दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.

जिला प्रशासन को तत्काल घटनास्थल पहुंचने का निर्देश

मुख्यमंत्री ने आगे लिखा-“जिला प्रशासन को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने तथा घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को एयरलिफ्ट कर उच्च चिकित्सा केंद्रों में पहुंचाने के निर्देश भी दिए हैं. ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.”

PMNRF से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस हादसे से दुखी हैं. पीएमओ की तरफ से एक्स पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी गई है. पीएमओ ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-“उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में हुए हादसे में लोगों की जान जाने की खबर से बहुत दुख हुआ है. जिन लोगों ने अपने अपनों को खोया है, उनके प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूँ. जान गंवाने वालों के परिजनों को PMNRF से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.”

वहीं रिखणीखाल में हुए हादसे पर लैंसडाउन के विधायक दलीप रावत ने दुख जताया है. विधायक ने फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा-“विकासखंड रिखणीखाल के ग्राम कलवाड़ी के नजदीक एक मैक्स वाहन के दुर्घटनाग्रस्त में कुछ लोगों के हताहत होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ. ईश्वर से प्रार्थना है कि सब सकुशल हों.”

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30