भोपाल: ट्विशा शर्मा केस में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है।छह घंटे से अधिक समय तक पूछताछ के बाद सीबीआई की टीम ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह को सीबीआई की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है। वहां उनका मेडिकल करवाया जाएगा। इसके सीबीआई कोर्ट में उनकी पेशी होगी।

पूछताछ के बाद हुई गिरफ्तारी

दरअसल, एमपी हाईकोर्ट ने देर रात उनकी अग्रिम जमानत रद्द कर दी थी। इसके बाद सुबह साढ़े 10 बजे के करीर सीबीआई की टीम उनके घर में प्रवेश की थी। उसके बाद से लगातार उनसे पूछताछ चल रही थी। पूछताछ के दौरान गिरिबाला सिंह ने अपने खराब स्वास्थ्य का भी हवाला दिया था। इस दौरान गिरिबाला सिंह के वकीलों ने डॉक्टरों के पर्चे भी प्रस्तुत किए।

बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती

गिरिबाला सिंह पूछताछ के दौरान घर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती थी। उनसे तमाम सवाल सीबीआई ने पूछे हैं जो ट्विशा के केस से संबंधित हैं। सीबीआई के अधिकारियों के साथ-साथ घर में एसआईटी की टीम भी मौजूद है। इसके साथ ही सीबीआई की तकनीकी टीम भी घर में मौजूद है।

ट्विशा शर्मा केस की टाइमलाइन

  • ट्विशा शर्मा ने 12 मई को ससुराल में दी थी जान
  • 13 मई को परिजनों ने आरोप लगाया कि उसकी हत्या हुई
  • गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह पर एफआईआर की मांग को लेकर परिजनों ने किया प्रदर्शन
  • इसके बाद परिजनों ने दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की
  • भोपाल कोर्ट से याचिका हो गई खारिज
  • परिजनों ने सीबीआई जांच की मांग को लेकर सीएम से मुलाकात की
  • दोबारा पोस्टमार्टम के लिए परिजनों ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई
  • हाईकोर्ट ने दोबारा पोस्टमार्टम के आदेश दिए
  • सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी
  • दिल्ली एम्स की टीम ने ट्विशा शर्मा के शव का किया पोस्टमार्टम
  • सुप्रीम कोर्ट ने भी मामले में संज्ञान लिया
  • इसके बाद ट्विशा के पति समर्थ सिंह ने सरेंडर किया
  • सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की
  • हाईकोर्ट से गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत खारिज

समर्थ सिंह को भी लेकर पहुंची थी सीबीआई

दरअसल, गिरिबाला सिंह पूछताछ से पहले सीबीआई की टीम समर्थ सिंह को भी लेकर घर पहुंची थी। बताया जाता है कि गिरिबाला और समर्थ सिंह को आमने-सामने बैठाकर भी पूछताछ की गई थी। कोर्ट में पेशी के बाद गिरिबाला सिंह को सीबीआई रिमांड पर ले सकती है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031