इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर में से एक चौंकानें वाला मामला सामने आया है। जहां एक छात्रा घर से कोचिंग के लिए निकली थी। लेकिन वह कोचिंग नहीं पहुंची। इसके बाद देर शाम को घर पहुंचने पर परिजनों को बताया कि उसके साथ गैंगरेप किया गया है। घटना की जानकारी पर परिजनों के होश उड़ गए। परिजन उसे तुरंत थाने लेकर पहुंचे। पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र का है। यहां निवासी कक्षा 10 की छात्रा घर से कोचिंग सेंटर जाने के लिए निकली थी। इसके बाद देर शाम को घर वापिस लौटी। परिजनों ने जब पूछा तो लड़की फूट-फूट कर रोने लगी। उसने मां को बताया कि “मुझे अपहरण कर गैंगरेप किया गया…” सुनते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस जांच में सामने आया कि लड़की का अंश नाम के लड़के से प्रेम संग चल रहा है। पुलिस ने लड़के को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।   इसी दौरान पुलिस को पता चला कि लड़की कोचिंग के बहाने घर से निकली थी। लेकिन, वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ किसी होटल में गई। वहां काफी लेट होने पर घर पहुंचकर मां की डांट से बचने के लिए उसने परिजनों को झूठी कहानी सुनाई।

नाबालिग ने झूठ कहा था कि घर से निकलते ही उसका अपहरण किया गया। इसके बाद सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। घटना को सही बताने के लिए उसने अपने शरीर पर कुछ चोट के निशान भी बना लिए थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपी प्रेमी को ही हिरासत में ले लिया गया है। घटना की जांच जारी है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031