नई दिल्ली: भारत ने एक नई कामयाबी हासिल की है। डीआरडीओ ने हरियाणा के पंचकूला जिले के रामगढ़ में स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लैबोरेटरी में एक उच्च क्षमता वाले बम का सफल परीक्षण किया है। यह DRDO की ही एक यूनिट है।

घरों में रहने की दी थी सलाह

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की प्रमुख प्रयोगशाला ‘टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लेबोरेटरी’ (TBRL) ने रविवार को हरियाणा के पंचकूला जिले की रामगढ़ परीक्षण रेंज में इस बम का परीक्षण किया। परीक्षण को देखते हुए पंचकूला जिले के भानू और बिल्ला गांवों के निवासियों को निर्धारित अवधि के दौरान घरों के अंदर रहने की सलाह दी गई थी।

निर्धारित किया गया था सुरक्षा क्षेत्र

अधिकारियों के मुताबिक विस्फोट के दौरान बम के टुकड़े लगभग 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक जाने का अनुमान था और विस्फोट स्थल से 2 किलोमीटर तक के क्षैतिज दायरे में इन टुकड़ों के फैलने की आशंका थी। इसलिए परीक्षण को सुरक्षित रूप से संचालित करने के लिए विस्फोट स्थल के चारों ओर दो किलोमीटर का सुरक्षा क्षेत्र निर्धारित किया गया था।

इन दो गावों में जारी किया था अलर्ट

दरअसल, परीक्षण रेंज के पास के भानू और बिल्ला गांव बम के टुकड़े गिरने के लिहाज से खतरे वाले क्षेत्र के भीतर आते थे, इसलिए पंचकूला जिला प्रशासन ने ग्रामीणों से परीक्षण अवधि के दौरान घरों के भीतर रहने की सलाह पहले ही दे दी थी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30