पदाधिकारियो ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
चंदौली, प्राणघातक हमले में गंभीर रूप से घायल चंदौली के समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष श्रीमती गार्गी सिंह पटेल को देखने तथा स्वास्थ्य लाभ की जानकारी लेने अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा का एक प्रतिनिधि मंडल हैरिटेज हॉस्पिटल पहुंचे और डॉक्टरों से श्रीमती गार्गी सिंह के स्वास्थ्य के संबंध में विश्तार से जानकारी ली। प्रतिनिधि मंडल में राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार कटियार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ई. आर बी सिंह पटेल, राष्ट्रीय सचिव मानसिंह पटेल व प्रदेश अध्यक्ष माननीय पूर्व सांसद बालकुमार पटेल सहित चंदौली व वाराणसी के जिलाध्यक्ष घनश्याम पटेल व सच्चिदानंद ब्रह्मचारी सहित बड़ी तादात में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस बिच अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी ने प्रदेश सरकार के कानून पर सवाल उठाए है।

बताया गया कि गंभीर स्थिति को देखते हुए आज उन्हें MRI के लिए चन्दौली हॉस्पिटल से हैरिटेज हॉस्पिटल वाराणसी लाया गया।डॉक्टरों के मुताबिक, उनके पूरे शरीर में एक दर्जन से अधिक फ्रैक्चर हैं, जबड़ा टूटा हुआ है और ब्रेन (मस्तिष्क) में भी गंभीर चोट की शिकायत है। इस दिल दहला देने वाली घटना और नेत्री की क्रिटिकल स्थिति को देखकर प्रतिनिधिमंडल में भारी आक्रोश है।
प्रदेश अध्यक्ष बालकुमार पटेल ने कहा कि प्रदेश में 5 दर्जन से ऊपर हुई पटेल समाज पर घटनाएं शासन प्रशासन की विफलता का प्रतीक है। उन्होंने इस घटना की घोर निंदा करते हुए कहा कि अमृतकाल की सरकार में एक महिला पर दर्जनों लोगों ने घर में घुस कर जिस प्रकार से जानलेवा हमला किया है वो अभी भी कानून की पकड़ से बाहर हैं, जिससे समाज में भारी आक्रोश है।
उन्होंने कहा कि 24 घंटे के भीतर यदि समुचित कार्यवाही नहीं हुई, तो महासभा को प्रदेश स्तरीय आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।




















