असम के काजीरंगा स्थित रोंगाजन के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. एक तेज रफ्तार ट्रक और यात्री वाहन (ट्रैवलर) की जोरदार टक्कर में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई है. हादसे में कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं.

ट्रैवलर में जा रहे थे छात्र

शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुई ट्रैवलर बोकाखाट से नागांव की तरफ जा रही थी. बताया जा रहा है कि इस वाहन में सवार ज्यादातर यात्री छात्र थे.

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

टक्कर इतनी भीषण थी कि यात्री वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री उसी के अंदर फंस गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है. वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिशें जारी हैं.

जानकारी के अनुसार, नागांव जा रही एक ट्रैवलर का रजिस्ट्रेशन नंबर AS 02AC 6690 था, जोरहाट की ओर जा रहे एक कंटेनर ट्रक (रजिस्ट्रेशन नंबर KA 01AT 0977) से टकरा गई. इस हादसे में जान गंवाने वालों में नागांव जा रही ट्रैवलर के ड्राइवर और अन्य स्टाफ सदस्य भी शामिल थे.

शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह टक्कर बहुत तेज रफ्तार में हुई थी. चश्मदीदों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई यात्री गाड़ी से बाहर छिटक कर गिर गए. नागांव जा रही इस गाड़ी में कॉलेज के छात्रों समेत 35 से ज्यादा लोग सवार थे. बताया जा रहा है कि मृतकों में काजीरंगा कॉलेज के कुछ छात्र भी शामिल थे.

कैबिनेट मंत्री अतुल बोरा भी घटनास्थल पर पहुंचे और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बचाव और राहत कार्यों के दौरान वहां मौजूद रहे.

घायलों को अस्पताल भेजा गया

हादसे में घायल हुए लोगों को तुरंत इलाज के लिए पास के कोहोरा मॉडल अस्पताल ले जाया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है.

अभी तक प्रशासन की तरफ से मृतकों की संख्या या उनकी पहचान को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. रेस्क्यू ऑपरेशन और घायलों का इलाज अभी जारी है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30