Kullu Road Accident : हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू से एक बेहद खौफनाक और इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां दिल्ली से आए पर्यटकों की एक तेज रफ्तार कार ने न केवल एक राहगीर को गलत दिशा में जाकर टक्कर मारी, बल्कि क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए सड़क पर तड़प रहे घायल पर जानबूझकर दोबारा गाड़ी चढ़ा दी, जिसके कारण उसने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।

चलती गाड़ी में बियर पी रहे थे दो युवक और एक युवती

जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना सोमवार दोपहर करीब 12:15 बजे की है। हादसा जिले के नग्गर रोड फार्म के पास हुआ। चश्मदीद टैक्सी चालक ओमप्रकाश के अनुसार, दिल्ली नंबर की स्विफ्ट कार (DL12CU0584) में दो युवक और एक युवती सवार थे। कार के भीतर तेज संगीत बज रहा था और वे चलती गाड़ी में सरेआम बियर पी रहे थे। नग्गर फार्म रोड के पास पहुंचते ही नशे में धुत चालक ने अचानक गाड़ी को रॉन्ग साइड (गलत दिशा) में मोड़ दिया और सड़क किनारे चल रहे रामकृष्ण नामक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि रामकृष्ण हवा में उछलते हुए करीब 25 फीट दूर जा गिरे।

चश्मदीदों के मुताबिक, टक्कर के बाद कार चालक ने इंसानियत भूलकर जो किया वह रोंगटे खड़े करने वाला था। घायल रामकृष्ण सड़क पर लहूलुहान हालत में तड़प रहे थे। आरोपी ने कार रोकने के बजाय, उन्हें कुचलने के इरादे से गाड़ी को रिवर्स (पीछे) किया और दोबारा उनके ऊपर टायर चढ़ा दिए। रामकृष्ण की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। वारदात के बाद भाग रहे मुख्य आरोपी को स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाकर दबोच लिया है।

जांच में जुटी पुलिस

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और चश्मदीदों के बयान दर्ज किए गए हैं। आरोपित चालक की पहचान 29 वर्षीय विक्रांत विज, निवासी करोल बाग, नई दिल्ली के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस ने आरोपित चालक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही कार में सवार अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30