देहरादून : उत्तराखंड चुनाव 2027 से पहले भाजपा (BJP) के भीतर आने वाले दिनों में बड़े सांगठनिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. पार्टी सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर आ रही है कि राज्य में मिशन 2027 यानि आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बड़े लेवल पर जिम्मेदारियों में फेरबदल की तैयारी चल रही है. मौजूदा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की जगह जल्द ही किसी नए चेहरे को उत्तराखंड का प्रभारी बनाया जा सकता है. इसके साथ ही राज्य को जल्द ही नया संगठन महामंत्री भी मिलने वाला है. भाजपा के विश्वसनीय सूत्रों के हवाले ये यह जानकारी न्‍यूज18 को मिली है.

पार्टी के विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, उत्तराखंड भाजपा में नई टीम के गठन को लेकर दिल्ली में बड़े लेवल पर मंथन का दौर लगभग पूरा हो चुका है. हाल ही में उत्तराखंड के पूर्व संगठन महामंत्री को राजस्थान में नई तैनाती दी गई थी, जिसके बाद से यह पद खाली चल रहा है. अब जल्द ही नए संगठन महामंत्री के नाम का आधिकारिक ऐलान होने की उम्मीद है. इसके साथ ही प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम को बदले जाने की अटकलें तेज हैं. हालांकि, संभावित चेहरों के नामों को लेकर अभी सस्पेंस बरकरार है, क्योंकि आगामी राष्ट्रीय और प्रादेशिक कार्यकारिणी के गठन के बाद ही इन नामों पर आखिरी मुहर लगेगी.

जेपी नड्डा के दौरे और बीएल संतोष की बैठक के बाद बढ़ी हलचल
उत्तराखंड भाजपा में इस बड़ी हलचल की पटकथा हाल ही में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीव के उत्तराखंड दौरे के दौरान ही लिख दी गई थी. अपने दौरे में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कई चरणों में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठकें कर जमीनी फीडबैक लिया था. इसी कड़ी में आज दिल्ली में एक और बेहद महत्वपूर्ण बैठक हुई. राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष के साथ हुई इस हाई लेवल बैठक में उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट शामिल हुए. बैठक में राज्य की सांगठनिक समीक्षा की गई और बदलावों को आखिरी रूप देने पर चर्चा हुई.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930