बेंगलुरु: कर्नाटक में कांग्रेस के लिए नेतृत्व परिर्वतन को मुश्किल माना जा रहा था लेकिन कांग्रेस ने केरल में जीत और तमिलनाडु में नया गठबंधन बनाने के बाद कर्नाटक में डीके शिवकुमार को सीएम बना दिया। कर्नाटक की नई सरकार में मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने 13 मंत्रियों के साथ शपथ ली, हालांकि इसमें किसी महिला विधायक को मंत्री बनने का मौका नहीं मिला। कर्नाटक में अभी तक गृह मंत्री की कमान संभाल रहे जी परमेश्वर को उपमुख्यमंत्री बनने का मौका मिला है। चर्चा है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे राज्य के नए गृह मंत्री हो सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो डीके सीएम, परमेश्वर डिप्टी सीएम और प्रियांक गृह मंत्री होंगे। प्रियांक खरगे को गृह विभाग देने की वजह भी है बताई जा रही है कि वह लॉ एंड ऑर्डर के मोर्चे पर मजबूती से काम कर सकते हैं।

डीके शिवकुमार के मंत्रिमंडल में जातीय समीकरण

  • डीके शिवकुमार – मुख्यमंत्री (वोक्कालिगा)
  • जी. परमेश्वर – उप मुख्यमंत्री (दलित)
  • के.एच. मुनियप्पा – मंत्री (दलित)
  • के.जे. जॉर्ज – मंत्री (ईसाई)
  • एम.बी. पाटिल – मंत्री (लिंगायत)
  • रामलिंगा रेड्डी – मंत्री (रेड्डी/अगड़ी जाति)
  • सतीश जारकीहोली – मंत्री (अनुसूचित जाति)
  • कृष्णा बायरेगौड़ा – मंत्री (वोक्कालिगा)
  • प्रियांक खरगे – मंत्री (दलित)
  • यू.टी. खादर – मंत्री (मुस्लिम)
  • ईश्वर खंडरे – मंत्री (लिंगायत)
  • यतींद्र सिद्धारमैया – मंत्री (कुरुबा-ओबीसी)
  • बायराथी सुरेश – मंत्री (कुरुबा-ओबीसी)
  • शरण प्रकाश पाटिल -मंत्री (लिंगायत)

क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व भी किया फोकस

मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने सामाजिक संतुलन के लिए मंत्रिमंडल में 3 वीरशैव-लिंगायत (एम बी पाटिल, ईश्वर खंड्रे, शरण प्रकाश पाटिल) और दलित समुदाय से डॉ. जी. परमेश्वर, प्रियांक खड़गे और के एच मुनियप्पा को शामिल किया गया है। इसी प्रकार से उन्होंने क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व दिया है। मंत्रिमंडल में बेंगलुरु शहर और कल्याणा कर्नाटक क्षेत्र को भारी प्रतिनिधित्व मिला है। बेंगलुरु से रामलिंगा रेड्डी, बायराथी सुरेश, के.जे. जॉर्ज और कृष्णा बायरे गौड़ा जैसे बड़े चेहरे शामिल हैं। कर्नाटक में विधानसभा के सदस्यों की संख्या के हिसाब से कुल 34 मंत्री हो सकते हैं। ऐसे में यह माना जा रहा है कि आने वाली दिनों में डीके शिवकुमार 20 खाली पदों को भरेंगे। इसमें महिला विधायक मंत्री बन सकती हैं। कर्नाटक में नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद प्रियांक खरगे की खूब सुर्खियों में चर्चा है कि राज्य के नए गृह मंत्री होंगे। डीके शिवकुमार द्वारा जल्द विभाग बांटे जाने की उम्मीद है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031