दंतेवाड़ा। क्रीडा के विशेष योजना अंतर्गत जिले में सौर संयंत्रों से पर्याप्त रौशनी की वजह से अब चौक-चौराहों में व्यावसायिक गतिविधियां रात तक संचालित रहती हैं। इससे दैनिक उपयोग की आवश्यकताएं पूरी हो जाती हैं और क्षेत्रवासियों के जीवन स्तर में लगातार सुधार हो रहा है जिससे ग्रामों के चौक-चौराहों व अन्य स्थलों की सुंदरता और बढ़ जाएगी। बिजली गुल होने पर भी सोलर हाई मास्ट लाइट से जगमगाएगा। सोलर हाई मास्ट लाईट हरित एवं पर्यावरण अनुकूल एक ऐसा साधन है जिसके माध्यम से रात्रि के समय वृहद् क्षेत्र में प्रकाश की व्यवस्था सुलभता से की जा सकती है। जिले के विभिन्न 50 स्थलों में प्रकाश व्यवस्था हेतु सोलर हाई मास्ट संयंत्र स्थापना हेतु स्वीकृति प्रदाय की गई है जिसके तहत 9 स्थलों में संयंत्र स्थापित कर दिया गया है। उक्त संयंत्र स्थापना से विभिन्न ग्रामों/बसाहटो के चौक-चौराहों हाट-बाजारों पर प्रकाश व्यवस्था की गई है जिसे रात्रि कालीन असामाजिक तत्वों के गतिविधियों में कमी आई है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31