रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी उमाकांत वर्मा ने कहा है कि मैं सबको सामाजिक न्याया का पक्षधर हूं, समाज में कोई गरीब अमीर, शहरी गांव नहीं होना चाहिये, सभी वर्ग को एक ही नजरों से देखा जाना चाहिये। गांव और शहर में सामाजिक न्याय की व्यवस्था समान होना चाहिये। उक्त बातें श्री वर्मा ने रविवार 3 जनवरी को चंदखुरी राज के ग्राम चटौद में आयोजित समाज के चंदखुरी राज के राज अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। उन्होने यह भी कहा कि चंदखुरी राज का नाम माता कौशल्या चंदखुरी राज होना चाहिए क्योंकि विश्व की जगत जननी माता कौशल्या का जन्म चंद्रखुरी राज में ही हुआ है चंदखुरी राज वालों को प्रस्ताव केंद्र को भेजा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में कोई गरीब अमीर शहरी गांव नहीं होना चाहिए सभी वर्ग को एक ही नजरों से देखा जाना चाहिए गांव और शहर में सामाजिक न्याय की व्यवस्था समान होना चाहिए प्राय: देखा गया है कि सामाजिक न्याय व्यवस्था को गांव वाले पूर्णत: मानते हैं, वहीं शहर में विपरीत स्थिति आती है मैं सबको सामाजिक न्याय का पक्षधर हूं। आपको बता दें कि समाज के अभी तक आयोजित सभी राज अधिवेशनों में केन्द्रीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी उमाकांत वर्मा अपने विचारों को सामाजिक लोगों के बीच रख चुके है एवं चुनाव को देखते हुए समाज के लोगों से सतत जनसंपर्क लगे हुए है।
समाज में सामाजिक न्याय व्यवस्था समान होना चाहिये-उमाकांत वर्मा
Previous Articleसौर ऊर्जा से रौशन हो रहीं वनांचल की बस्तियाँ
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















