छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने मंत्रालय स्तर पर एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों के तबादले और नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। आधिकारिक आदेश के अनुसार, राज्य प्रशासनिक सेवा (रा.प्र.से.) के तीन उप सचिवों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके तहत समाज कल्याण विभाग के उप सचिव दुर्गेश वर्मा को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में पदस्थ किया गया है। वहीं, श्रम विभाग के उप सचिव विपुल कुमार गुप्ता को समाज कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है और गृह व जेल विभाग के उप सचिव श्रीकान्त वर्मा को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ गृह एवं जेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इस फेरबदल के अंतर्गत उप सचिवों के साथ-साथ मंत्रालय के चार अनुभाग अधिकारियों के विभागों में भी तत्काल प्रभाव से बदलाव किया गया है। उच्च शिक्षा विभाग की अनुभाग अधिकारी श्रीमती मायादेवी साहू को यथावत इसी विभाग में रखा गया है, जबकि ऊर्जा विभाग से श्रीमती रमा डण्डोतिया को गृह विभाग (एन.आर.आई. सेल) में स्थानांतरित किया गया है। इसके अतिरिक्त, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से लीलाम्बर ओहदार को सामान्य प्रशासन विभाग (कक्ष-3) और उच्च शिक्षा विभाग से श्रीमती शबीहा परवीन खान को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में पदस्थ किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे तय नियमों के तहत तत्काल अपनी नवीन पदस्थापना का कार्यभार ग्रहण कर पालन प्रतिवेदन विभाग को सौंपना सुनिश्चित करें।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930