Tecno ने अपने आने वाले Pova 8 स्मार्टफोन की भारत में लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है. यह फोन अगले हफ्ते लॉन्च होने जा रहा है. कंपनी ने इसे पहले ही टीजर और प्रमोशनल पोस्टर्स के जरिए शो करना शुरू कर दिया है. डिजाइन की बात करें तो फोन का रियर कैमरा मॉड्यूल नया लुक लेकर आएगा. इसमें बड़ी बैटरी मिलने की भी कन्फर्मेशन हो चुकी है. वहीं, हाल ही में सामने आई सर्टिफिकेशन और बेंचमार्क लिस्टिंग से इसके कुछ खास स्पेसिफिकेशन्स का भी अंदाजा लग गया है. आइए जानते हैं.

कब लॉन्च होगा Tecno Pova 8?

Pova Mobile India के X पोस्ट के मुताबिक, यह स्मार्टफोन 11 जून को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा. Flipkart ऐप पर इसका एक बैनर भी दिखाई दिया है. इससे साफ है कि यह फोन भारत में इसी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. टीजर में फोन की झलक भी देखने को मिलती है, जिसमें इसका डिजाइन काफी देखने में अच्छा लग रहा है.

Tecno Pova 8 का डिजाइन 

Tecno Pova 8 का जो टीजर सामने आया है उसमें यह फोन ग्रीन और सिल्वर कलर ऑप्शन में दिखाया गया है. डिजाइन के मामले में यह काफी हद तक Pova 7 जैसा ही लगता है. इसके रियर कैमरा सेटअप में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है. लेकिन इस बार एक नया ट्विस्ट देखने को मिलता है. कैमरा मॉड्यूल के अंदर मैट्रिक्स स्टाइल डॉटेड लाइटिंग दी गई है. यह चीज इसे पहले से ज्यादा मॉडर्न और अलग लुक देती है.

यह फीचर काफी हद तक Nothing Phone 3 और Phone 4a Pro के Glyph Matrix सिस्टम जैसा लगता है, जिसमें माइक्रो-LED की एक ग्रिड का यूज किया जाता है. इसकी मदद से फोन पर नोटिफिकेशन और जरूरी डिटेल्स सीधे पीछे की लाइट्स पर दिख जाती हैं.

Tecno Pova 8 में मिल सकते हैं ये फीचर्स

Tecno का एक नया फोन हाल ही में Geekbench पर देखा गया है. इसमें MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, 6GB RAM और Android 16 मिलने की बात सामने आई है. इसके अलावा, यही डिवाइस 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ FCC सर्टिफिकेशन डेटाबेस में भी नजर आया है. कनेक्टिविटी के मामले में इसमें 3G, 4G और 5G सपोर्ट के साथ Bluetooth, NFC, Wi-Fi और GPS जैसे फीचर्स मिल सकते हैं (हालांकि NFC कुछ मार्केट में अलग हो सकता है). सबसे खास बात यह है कि Tecno Pova 8 में 8000mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930