Jhansi News: झांसी जिले के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में ग्वालियर रोड स्थित शिवानी होटल में कथित तौर पर धारदार हथियारों से किए गए एक हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि होटल संचालक समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रीति सिंह ने बताया कि घटना थाना सीपरी बाजार क्षेत्र के शिवानी होटल की है, जहां शुक्रवार देर रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। हमले में होटल के पीछे रहने वाले गौरीशंकर कुशवाहा (45) और मुरारीलाल कुशवाहा (65) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

पुलिस अधिकारी के अनुसार इलाज के दौरान शनिवार सुबह गौरीशंकर की मौत हो गई, वहीं मुरारीलाल का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक की पत्नी सुमन कुशवाहा की तहरीर पर शिवानी होटल के संचालक आनंद, शेर सिंह, उसके बेटे रिंकू, सौरभ कुमार और 2-3 अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 191(2), 109(2) और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

सुमन कुशवाहा के मुताबिक, होटल संचालक से उनकी पुरानी रंजिश थी। शुक्रवार रात बिजली नहीं आने पर मुरारीलाल और उनका भतीजा गौरीशंकर होटल के पास इस संबंध में गड़बड़ी का पता लगाने गए थे, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने दोनों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930