Mandi News : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। यहां पर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) बगस्याड़ में पढ़ रहे एक 24 वर्षीय छात्र का शव किराए के कमरे में फंदे से लटका हुआ बरामद हुआ। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

फाइनल ईयर का छात्र था ओम प्रकाश

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 24 वर्षीय ओम प्रकाश, पुत्र कौल राम, निवासी गांव लोट (तहसील चच्योट) के रूप में हुई है। ओम प्रकाश ITI बगस्याड़ में मोटर मैकेनिक ट्रेड के फाइनल ईयर का छात्र था और किराए के कमरे में रहता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह ओम प्रकाश के परिजन उसे लगातार फोन कर रहे थे, लेकिन काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई। परिजनों ने तुरंत मकान मालिक से संपर्क कर कमरे की जांच करने को कहा। मकान मालिक ने जब कमरे की खिड़की से अंदर देखा तो ओम प्रकाश फंदे पर लटका हुआ था। मकान मालिक ने मामले की सूचना जंजैहली थाना पुलिस को दी।

अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था ओम प्रकाश

इधर, सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कमरे की गहनता से तलाशी ली, लेकिन मौके से कोई सुसाइड नोट या ऐसा सुराग नहीं मिला जिससे इस आत्मघाती कदम के कारणों का पता चल सके। बताया जा रहा है कि ओम प्रकाश अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और उसकी एक बहन है। बेटे की असमय मौत की खबर मिलते ही माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव का माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया है। डीएसपी करसोग चांद किशोर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जंजैहली पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आमामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930