नूंह: हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से एक किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। करीब 20 मिनट तक तड़पता रहा, जबकि मौके पर मौजूद कई लोग उसकी मदद करने के बजाय वीडियो बनाते रहे। पुलिस ने घायल को नलहड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर है।

घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे सर्किट हाउस के सामने हुई। यहां बड़ी संख्या में कीकर के पेड़ खड़े हैं। इन्हें स्थानीय लोग सर्दियों में ईंधन के लिए काटते हैं। जानकारी के अनुसार, दो परिवार पेड़ काटने आए थे और उनके साथ बाबू नामक किशोर भी था। परिजन लकड़ी लेकर लौट गए, लेकिन बाबू वहीं रुक गया। इसी दौरान उसने जमीन पर पड़ी कवर्ड बिजली लाइन पर कुल्हाड़ी मार दी, जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। करंट लगते ही उसके कपड़ों में आग लग गई और शरीर बुरी तरह झुलस गया। आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930