What's Hot

Varanasi News: वाराणसी में एक नवविवाहित महिला ने 6 साल पहले हुए बलात्कार के मामले में अपने पड़ोसी पैथोलॉजिस्ट के खिलाफ मामला दर्ज कराया है और घटना के बाद से उसे लगातार ब्लेकमेल करने तथा धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला की शादी इसी साल अप्रैल में हुई और उसने यह कदम अपने पति के प्रोत्साहन के बाद उठाया है। घटना 2019 की है और उस वक्त वह 10वीं कक्षा की छात्रा थी। 

पुलिस ने बताया कि मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता घटना के वक्त कोचिंग गई थी लेकिन तब तक कोचिंग का गेट नहीं खुला था। उन्होंने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि लड़की गेट खुलने का इंतजार कर रही थी, तभी उसके पड़ोस में रहने वाला दशरथ पटेल उसे बहला-फुसलाकर अपने पैथोलॉजी सेंटर पर ले गया और डरा-धमकाकर उससे दुष्कर्म किया। 

सूत्रों ने बताया कि पीड़िता का यह भी आरोप है कि बाद में पटेल उसे डरा-धमका कर उससे साल 2025 तक दुष्कर्म करता रहा। उन्होंने बताया कि इसी साल अप्रैल में पीड़िता की शादी हो गई, जिसके बाद उसने अपने पति को आपबीती सुनाई। सूत्रों ने बताया कि पीड़िता के पति ने न्याय की लड़ाई लड़ने का फैसला लिया और पुलिस के उच्च अधिकारीयों से गुहार लगाई। 

मिर्जामुराद थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी दशरथ पटेल (60) के खिलाफ शनिवार को भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930