न्यूजीलैंड ने चौथे वनडे मैच में भारतीय टीम को 244 रनों से हरा दिया है. 334 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आए भारतीय धुरंधर महज 89 रनों पर ऑलआउट हो गए. यह वनडे क्रिकेट में भारत की रनों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी हार है. विराट कोहली, रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर का विकेट ‘0’ पर गिर चुका था, वहां से धड़ाधड़ टीम इंडिया के विकेट गिरते चले गए.

रोहित शर्मा गोल्डन डक का शिकार बने थे, उसी ओवर में विराट कोहली और फिर श्रेयस अय्यर भी आउट हो गए. 0 के स्कोर तक तीन विकेट गिर चुके थे. ऋतुराज गायकवाड़ को ओपनिंग का मौका मिला, लेकिन वह भी 5 रन बनाकर आउट हो गए. यह सब इतनी जल्दी हुआ कि 9 रन तक आते-आते चार विकेट गिर चुके थे. मैट हेनरी के घातक स्पेल के आगे भारतीय बल्लेबाजों की एक न चली, जिन्होंने मैच में 5 विकेट लिए.

वनडे में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार (रनों की)

न्यूजीलैंड ने चौथे वनडे में भारत को 244 रनों से हराया. यह ODI क्रिकेट के इतिहास में उसकी रनों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी हार है. भारत की सबसे बड़ी हार 245 रनों के अंतर से आई थी, जो उसे साल 2000 में श्रीलंका के खिलाफ मिली थी. अब तक उसकी दूसरी सबसे बड़ी हार 214 रनों की थी, जो टीम इंडिया को साल 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली थी. मगर अब भारत को 244 रनों से हराकर न्यूजीलैंड इस सूची में दूसरे स्थान पर आ गया है.

245 रन – बनाम श्रीलंका (साल 2000)

244 रन – बनाम न्यूजीलैंड (साल 2026)

214 रन – बनाम द अफ्रीका (साल 2015)

मैट हेनरी का तूफान

मैट हेनरी ने पहले ओवर से ही तबाही मचनी शुरू कर दी थी. उन्होंने मैच में 9.4 ओवर में केवल 27 रन देकर 6 विकेट चटकाए. हेनरी की तीखी गेंदबाजी का भारतीय बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था. यह वनडे क्रिकेट इतिहास में पहली बार है जब हेनरी ने किसी पारी में 6 विकेट चटकाए हैं.

चौथा वनडे मैच 244 रनों के अंतर से हारने के बाद भी टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे है. भारत ने पहले दोनों वनडे मैच जीत लिए थे, जबकि तीसरा मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था. अब चौथा वनडे जीतने के बाद न्यूजीलैंड ने वापसी की है. न्यूजीलैंड के पास अब भी मौका है कि वह सीरीज को 2-2 से समाप्त कर सके.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30