What's Hot

रायपुर। केंद्र सरकार की तीनों किसान विरोधी काला कानून को वापस लेने, समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा, राज्य सरकार की सौदा पत्रक काला कानून रदद् कराने एवं धान खरीदी की अव्यवथा सहित अन्य किसानों की समस्याओं को लेकर छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा महासमुंद जिला इकाई द्वारा 02 जनवरी2021 को लोहिया चौक महासमुंद में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक किया।धरना आंदोलन का नेतृत्व राज्य आंदोलनकारी प्रदेश किसान नेता सर्वश्री अनिल दुबे, जी.पी.चंद्राकर, जागेश्वर प्रसाद,लालाराम वर्मा, अशोक ताम्रकर, ईश्वर साहू,बृजबिहारी साहू,श्रीधर चंद्राकर, छन्नू साहू ने किया। धरना आंदोलन में अलखराम साहू,परसराम ध्रुव,अवध राम साहू, लुकेश्वर सेन, गोपाल साहू,चयन कुमार कौशिक, डॉ.जनक साहू, भोलाराम साहू,सोहन साहू, श्यामाचरण चंद्राकर, डागा लाल साहू, मुनुबाई पटेल सहित सैकड़ों किसान प्रतिनिधियों ने भाग लिया। धरना सभा को संबोधित करते हुए राज्य आंदोलनकारी प्रदेश किसान नेता अनिल दुबे ने कहा कि केन्द्र में मोदी सरकार द्वारा लागू तीनों काला कानून वापस लेने, राज्य सरकार का सौदा पत्रक काला कानून वापस होने तक किसान मोर्चा का आंदोलन जारी रहेगा और 4 जनवरी को जब तक किसानों का समस्या का समाधान नहीं किया गया तो हजारों की संख्या में टोली बनाकर दिल्ली के लिये कूच किया जाएगा। प्रवक्ता जागेश्वर प्रसाद ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार में लागू काला कानून रदद् नहीं किया जाएगा, समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा दिलाने सहित राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी में अव्यवथा को दूर नहीं किया जाएगा तब तक किसान मोर्चा का आंदोलन जारी रहेगा। श्रीधर चंद्राकर ने कहा कि किसान आंदोलन को सफल बनाने के लिए गांव गांव संगठन खड़ा करने, किसान फंड बनाने के लिए अपील किया। छन्नू साहू ने अपनी ओजस्वी कविता से किसानों को संबोधित किया। धरना सभा को दाऊ जी.पी.चंद्राकर, लालाराम वर्मा, अशोक ताम्रकर, ईश्वर साहू,परस ध्रुव,अलख साहू, लुकेश्वर सेन, गोपाल साहू, चयन कौशिक मुनुबाई पटेल ने भी सभा को संबोधित किया। धरना प्रदर्शन के दौरान संध्या 4 बजे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र एस.डी.एम. को सौंपकर चर्चा किया गया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031