What's Hot

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बहन पर अश्लील टिप्पणी करने से नाराज भाई ने अपने दोस्त की गोली मार कर हत्या दी और फरार हो गया था. तफ्तीश में मामला खुल गया और कातिल दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. घटना मुरादाबाद के कटघर थाना इलाके की है. मुरादाबाद के थाना कटघर पुलिस ने 22 दिसंबर को सूर्य नगर कॉलोनी में रवि यादव नाम के एक अधिवक्ता की गोली मार कर हत्या के मामले का खुलासा किया है. पुलिस ने रवि यादव के दोस्त मनीष ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक रवि ने मनीष की बहन पर अश्लील टिप्णी की थी जिस से नाराज होकर मनीष ने रवि की गोली मार कर हत्या कर दी थी. हत्यारे मनीष और मृतक रवि का मकान आसपास ही है. मनीष और रवि आपस में बहुत अच्छे दोस्त थे लेकिन रवि द्वारा मनीष की बहन के बारे में की गई अश्लील टिप्पणी से इन दोनों की दोस्ती टूट गई थी. इसके बावजूद रवि बार-बार मनीष की बहन के बारे में अपशब्द कहता रहता था, जिसका मनीष ने कई बार विरोध किया. लेकिन वह बाज नहीं आ रहा था. इसी बात से नाराज होकर 22 दिसंबर की रात मनीष ने देसी तमंचे से रवि की गोली मारकर हत्या कर दी. 22 दिसबंर की रात मुरादाबाद के थाना कटघर क्षेत्र में घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने रवि की गोली मारकर हत्या कर दी थी. एक अधिवक्ता की हत्या की खबर से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था. पुलिस की जांच में मामला खुल गया और हत्त्यारा मनीष ठाकुर पुलिस के हत्थे चढ़ गया.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031