बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दिशा पटानी ने 13 मई को अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस खास मौके पर उन्होंने अपने घर पर एक पार्टी रखी, जिसमें कई सेलेब्स शामिल हुए. अब दिशा पटानी की बर्थडे पार्टी की इनसाइड तस्वीरें सामने आ गई हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

पार्टी में पहुंचे मौनी रॉय समेत ये सेलेब्स
दिशा पटानी की बर्थडे पार्टी में सोनम बाजवा, मौनी रॉय, कृष्णा श्रॉफ, साक्षी चौधरी और स्टेबिन बेन जैसे सेलेब्स शामिल हुए. एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपनी बेस्ट फ्रेंड दिशा पटानी की बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं. उन्होंने कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं.

गर्ल गैंग के साथ दिखीं दिशा पटानी
एक फोटो में बर्थडे गर्ल दिशा पटानी कैमरे के लिए पोज देती दिख रही हैं. एक तस्वीर में दिशा अपनी गर्ल गैंग के साथ नजर आ रही हैं. 

इस बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ भी शामिल हुईं. मौनी ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें स्टेबिन बेन गिटार बजाते हुए गाना गा रहे हैं. 

बहुत अच्छी दोस्त हैं मौनी रॉय और दिशा पटानी
बता दें कि मौनी रॉय और दिशा पटानी काफी अच्छी दोस्त हैं. साल 2023 में अक्षय कुमार के ‘द एंटरटेनर्स’ इंटरनेशनल टूर के दौरान दोनों की ये दोस्ती और भी गहरी हो गई. मौनी, दिशा को अपनी छोटी बहन की तरह मानती हैं और दोनों अक्सर साथ में वेकेशन पर भी नजर आती हैं.

दिशा पटानी की अपकमिंग मूवीज
दिशा पटानी की अपकमिंग मूवीज की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगी. ये एक मल्टी स्टारर फिल्म है. इसमें दिशा पटानी के अलावा अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, नाना पाटेकर, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, दलेर महंदी, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, लारा दत्ता, श्रेयस तलपड़े, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक जैसे तमाम स्टार्स हैं. ये एक्शन कॉमेडी फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

इसके अलावा दिशा पटानी के पास फिल्म ‘आवारापन 2’ भी है. इसमें वो इमरान हाशमी के साथ नजर आएंगी. शबाना आज़मी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. ये फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. नितिन कक्कड़ फिल्म के डायरेक्टर हैं.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930