रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ न सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म ने आठ दिनों में ही वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है और इस मुकाम पर पहुंचने वाली ये 11वीं भारतीय फिल्म बन गई. रामायण की ताबड़तोड़ कमाई के बीच हम आपको भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप-10 इंडियन फिल्मों के बारे में बता रहे है.
टॉप-10 में जल्द ही रामायण की भी एंट्री होने वाली है. तो चलिए जानते हैं भारत में सबसे ज्यादा नेट कलेक्शन करने वाली टॉप-10 फिल्मों के बारे में. बता दें कि इनमें सिर्फ भारत से हुई कमाई ही शामिल है. वर्ल्डवाइड कमाई को इसमें एड नहीं किया गया है.
‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर 2’
अल्लू अर्जुन की साल 2024 की फिल्म ‘पुष्पा 2’ इस लिस्ट में पहले नंबर पर है. ये भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. इसने भारत में 1,234.10 करोड़ रुपये कमाई की थी. जबकि दूसरे नंबर पर रणवीर सिंह की साल 2026 में आई फिल्म ‘धुरंधर 2’ शामिल है. इसका भारत में कलेक्शन 1,149.30 करोड़ रुपये हुआ था.
‘बाहुबली 2′ और केजीएफ 2’
साल 2017 में आई प्रभास की फिल्म ‘बाहुबली 2’ का इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन 1,030.42 करोड़ रुपये हुआ था. वहीं कन्नड़ स्टार यश की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ चौथे नंबर पर है. इसने भारत में 859.70 करोड़ रुपये कमाए थे.
‘धुरंधर’ और ‘कल्कि 2898 एडी’
रणवीर सिंह की साल 2025 की फिल्म ‘धुरंधर’ 840.20 करोड़ रुपये की कमाई के साथ पांचवे नंबर पर है. राम चरण और जूनियर एनटीआर की साल 2022 की ब्लॉकबस्टर ‘आरआरआर’ की भारत में कमाई 782.20 करोड़ रुपये हुई थी. लिस्ट में ये छठे नंबर पर है.
नंबर 7 से 10 पर हैं ये फिल्में
7. कल्कि 2898 एडी- 646.31 करोड़ रुपये
8. जवान- 640.25 करोड़ रुपये
9. कांतारा: ए लीएंड चैप्टर- 1 622.48 करोड़ रुपये
10. छावा- 601.54 करोड़ रुपये.
‘रामायण’ जल्द लेगी टॉप-10 में एंट्री
5 नवंबर को रिलीज हुई रामायण ने बुधवार, 12 नवंबर तक आठ दिनों में भारत में 564.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. जल्द ही फिल्म 600 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी और टॉप-10 की लिस्ट में ‘छावा’ को हटाकर जगह बना लेगी. इसके अलावा फिल्म की रफ्तार को देखते हुए ये कहना भी लगत नहीं है कि ये टॉप-5 में भी शामिल हो सकती है.


















