सिरसा : हरियाणा के सिरसा जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहां सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सोनी सिंह (22) पुत्र सुखपाल सिंह निवासी मसीतां व जबकि घायल सुशील (27) जोकि झूटी खेड़ा गांव का है। बताया जा रहा है कि हरियाणा रोडवेज बस के ड्राइवर द्वारा ओवरटेक करते समय यह हादसा हुआ है। जब बस डबवाली बस स्टैंड से वाया जीवनगर होते हुए रानियां की ओर जा रही थी तो बस में लगभग 80 से 90 सवारियां मौजूद थीं।
जैसे ही बस मसीता गांव के पास पहुंची तो ट्रैक्टर-ट्राला से बस की टक्कर हो गई। जिससे खिड़की में खड़े दोनों युवक सोनी सिंह व सुशील कुमार सड़क पर जा गिरे।
बता दें कि बस इतनी तेज रफ्तार में थी कि वह कई मीटर तक ट्रैक्टर व तूड़ी से भरे ट्राले को घसीटती हुई साथ लेकर गई। इस दुर्घटना में घायल सोनी सिंह ने अस्पताल ले जाते वक्त बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।



















