पटनाः महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे का छठ पूजा का विरोध करने पर खेसारी लाल यादव ने बिना नाम लिए इशारों ही इशारे में कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बिहार में आरजेडी टिकट पर चुनाव लड़ चुके खेसारी लाल यादव ने कहा- आखिर हर बार हमारी ही आस्था और हमारे त्योहारों, हमारे लोगों को ही निशाना क्यों बनाया जाता है? छठ पूजा करोड़ों लोगों की आस्था, विश्वास और सदियों पुरानी हमारी सांस्कृतिक परंपरा का पावन प्रतीक है।

खेसारी लाल यादव ने पूछा- क्या छठ महापर्व हिंदू समुदाय के लोगों का पर्व नहीं है? करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं और परंपराओं का सम्मान कौन सुनिश्चित करेगा? और जब ऐसे मुद्दे सामने आते हैं, तो जिम्मेदार लोग खुलकर अपनी बात क्यों नहीं रखते?

आस्था और भावनाओं का सम्मान जरूरी

बिहार विधानसभा चुनाव लड़ चुके खेसारी लाल यादव ने कहा कि ये देखकर दुःख होता है कि इस विषय पर अपेक्षित संवाद और स्पष्टता दिखाई नहीं देती। आज सरकार मजबूत स्थिति में है। उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड की जनता ने देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में हमेशा महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी आस्था और भावनाओं का सम्मान भी उतना ही आवश्यक है।

आस्था का सम्मान हो, संवाद बना रहे

खेसारी लाल यादव ने कहा कि सवाल किसी के विरोध का नहीं, बल्कि धार्मिक स्वतंत्रता, आपसी सम्मान और समान व्यवहार का है। उन्होंने कहा कि आखिर ऐसा माहौल क्यों न बने, जहां हर व्यक्ति अपनी परंपरा और आस्था का पालन बिना किसी भेदभाव और अनावश्यक रोक-टोक के कर सके? उन्होंने छठ पर्व पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आस्था का सम्मान हो, संवाद बना रहे और किसी की धार्मिक भावनाएं आहत न हों।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30