मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में काम करने से इनकार करने पर बिहार के एक मजदूर की कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई की गयी। पुलिस ने इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान चरथावल थाना क्षेत्र के रोहनी हरजीपुर गांव के निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि कुमार पर बिहार के कटिहार जिले के खुजरा गांव निवासी राजू (35) की कथित तौर पर डंडे से बेरहमी से पीटने का आरोप है। थाना प्रभारी सत्यनारायण दहिया ने बताया कि सोशल मीडिया पर घटना का एक वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

उन्होंने बताया, “घटना के संबंध में पीड़ित से पूछताछ की जा रही है। उसे पुलिस सुरक्षा भी उपलब्ध कराई गई है।” पुलिस के अनुसार, वीडियो में आरोपी काम करने से इनकार करने पर मजदूर को छड़ी से पीटता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031