केतन अग्रवाल मर्डर केस में पुलिस ने एक और बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के जांच के मुताबिक, आरोपी सिया गोयल अपने मंगेतर केतन अग्रवाल से शादी नहीं करना चाहती थी। क्योंकि सिया को लगता था कि अगर केतन की मौत हो जाती है तो उसके ऊपर से शादी का दबाव कम से कम तीन साल तक टल जाएगा। इतना ही नहीं पुलिस के मुताबिक, सिया का बॉयफ्रेंड और आरोपी चेतन चौधरी भी शादी से पहले दो से तीन साल का समय चाहता था। ऐसे में तय शादी को तोड़ने और बदनामी का सामना करने के बजाय दोनों ने ये मिलकर साजिश रची थी।

सिया और चेतन जनवरी में दोस्तों के साथ गए थे उदयपुर

पुलिस ने आगे ये भी बताया कि जनवरी में सिया गोयल और चेतन चौधरी अपने कुछ दोस्तों के साथ राजस्थान के उदयपुर घूमने गए थे। जबकि सिया की केतन अग्रवाल से अगले ही महीने फरवरी में सगाई होने वाली थी। बावजूद इसके दोनों उदयपुर में पांच दिन बिताए। इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां और बढ़ गईं। जांच में यह भी सामने आया है कि चेतन सिया के परिवार के लिए पूरी तरह अनजान नहीं था। वह सिया के बड़े भाई साहिल गोयल को क्रिकेट के जरिए पहले से जानता था। पुलिस का मानना है कि सिया की पहली मुलाकात भी चेतन से अपने भाई के साथ क्रिकेट मैच देखने के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और समय के साथ उनका रिश्ता और मजबूत होता चला गया। दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे।

पुलिस कर रही है सिया गोयल के भाई साहिल से पूछताछ

केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी सिया गोयल के परिवार से लगातार दूसरे दिन पूछताछ की। शनिवार को सिया के माता-पिता और भाई साहिल लोनावला पुलिस थाने पहुंचे, जहां उनसे मामले से जुड़े कई सवाल किए गए।

इससे पहले शुक्रवार को साहिल से करीब 10 घंटे तक पूछताछ हुई थी। पुलिस ने उससे सिया और चेतन चौधरी के रिश्ते और दोनों के बीच संपर्क को लेकर जानकारी ली। पूछताछ के दौरान साहिल ने कहा कि अगर सिया ने पहले ही बता दिया होता कि वह केतन से शादी नहीं करना चाहती तो परिवार शादी रुकवा देता।

पुलिस के अनुसार, 18 जून को लोनावला के लोहगढ़ किले पर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने मिलकर केतन को पहाड़ से धक्का देकर मार डाला। अब तक जांच में सामने आया है कि सिया नवंबर में होने वाली शादी टालना चाहती थी इसलिए यह साजिश रची गई।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930