, विक्टोरिया। पीएम मोदी ने शनिवार को भारत में निर्मित फास्ट पेट्रोल वेसल (एफपीवी) पीएस लेस्पवार को सेशेल्स को सौंप दिया। रविवार को राजधानी विक्टोरिया पहुंचने पर उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके साथ ही इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी को पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ विकास में उनके वैश्विक नेतृत्व के लिए सेशेल्स के सर्वोच्च सम्मान ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ से नवाजा गया।

सेशेल्स में गार्ड ऑफ ऑनर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रविवार को सेशेल्स में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद पीएम मोदी और सेशेल्स की राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के बीच द्विपक्षीय बैठक भी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि इस बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच समुद्री सुरक्षा और रक्षा सहयोग, कोस्ट गार्ड और समुद्री निगरानी समेत कई समझौते हो सकते हैं।

तीन दिवसीय राजकीय यात्रा के दौरान पीएम मोदी सेशेल्स में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। वह आज सेशेल्स की नेशनल असेंबली को संबोधित करेंगे। इस संबोधन के साथ ही पीएम मोदी दुनिया के पहले ऐसे पीएम बन जाएंगे, जिन्होंने 20 देशों की संसद या नेशनल असेंबली को संबोधित किया है।

PM मोदी ने सौंपा मेड इन इंडिया पेट्रोल वेसल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर सेशेल्स पहुंचे। शनिवार को पीएम मोदी ने विक्टोरिया में सेशेल्स कोस्ट गार्ड बेस पर आयोजित समारोह में सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी को पेट्रोल वेसल सौंपा। गोवा शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित इस खास पेट्रोल वेसल से सेशेल्स की समुद्री निगरानी और एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन (EEZ) में गश्त करने की क्षमता मजबूत होगी।

पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “सेशेल्स कोस्ट गार्ड को फास्ट पेट्रोल वेसल लेस्पवार सौंपना, रक्षा और समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में भारत और सेशेल्स के बीच बढ़ती साझेदारी में अहम पड़ाव है।”

सेशेल्स के सर्वोच्च सम्मान ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ से नवाजा गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ विकास के क्षेत्र में नेतृत्व के लिए सेशेल्स के सर्वोच्च सम्मान ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार टिकाऊ विकास के लिए पीएम मोदी के लंबे समय से जारी प्रयासों और उनकी ‘ग्रीन विज़न’ (पर्यावरण-अनुकूल सोच) के लिए दिया गया।

जलवायु परिवर्तन से निपटने, टिकाऊ विकास और ग्रीन ग्रोथ (पर्यावरण-अनुकूल विकास) पर पीएम मोदी के काम को सराहने वाले वैश्विक सम्मानों की कड़ी में यह एक और सम्मान है। इससे ठीक पहले, मई 2026 में, खाद्य और कृषि संगठन (FAO) ने उन्हें खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने, कृषि में बदलाव लाने और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने के लिए ‘एग्रीकोला मेडल’ से सम्मानित किया था।

इससे पहले, 2018 में, उन्हें टिकाऊ आर्थिक विकास, वैश्विक सहयोग और समावेशी विकास को आगे बढ़ाने के लिए ‘सियोल शांति पुरस्कार’ मिला था। 2018 में ही, संयुक्त राष्ट्र ने उन्हें प्रतिष्ठित ‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ’ पुरस्कार से सम्मानित किया था।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930