International Desk: यूरोप इस समय भीषण हीटवेव की चपेट में है और फ्रांस  सबसे अधिक प्रभावित देशों में शामिल है। फ्रांस की सरकारी स्वास्थ्य एजेंसी Public Health France ने रविवार को बताया कि 24 जून के बाद से देश में सामान्य अवधि की तुलना में 1,000 से अधिक अतिरिक्त मौतें दर्ज की गई हैं।  स्वास्थ्य एजेंसी के अनुसार मरने वालों में करीब 85% लोग 65 वर्ष या उससे अधिक उम्र के थे। सबसे अधिक अतिरिक्त मौतें घरों में दर्ज की गईं। Paris और उसके आसपास के क्षेत्रों पर गर्मी का सबसे ज्यादा असर पड़ा। जानलेवा हीटवेव के बीच एयर कंडीशनर को लेकर फ्रांस में खरीदारों के बीच झड़पों के वीडियो सामने आए हैं।भीषण गर्मी से बचने के लिए बेताब खरीदार एयर कंडीशनर और पंखे खरीदने के लिए फ्रांस के एक स्टोर पर टूट पड़े, और आखिरी बचे कूलिंग यूनिट्स के लिए धक्का-मुक्की और हाथापाई करने लगे।

द सन के अनुसार, इस सप्ताह चैम्ब्रे-लेस-टूर्स के एक स्टोर में अफरा-तफरी का माहौल छा गया, जहां दर्जनों लोग सुरक्षा शटर खुलते ही अंदर घुसने से पहले बाहर इंतजार कर रहे थे। सोशल मीडिया पर वायरल फुटेज में खरीदार भीड़ में धक्का-मुक्की करते और एक-दूसरे पर चढ़कर अलमारियों से पोर्टेबल एयर कंडीशनर और पंखे छीनते हुए दिखाई दे रहे हैं। एजेंसी ने यह भी स्पष्ट किया कि ये प्रारंभिक आंकड़े हैं और अंतिम जांच के बाद मौतों की संख्या और बढ़ सकती है। फ्रांस के कई इलाकों में तापमान 40°C से अधिक दर्ज किया गया। बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों की स्थिति गंभीर हुई, और गर्मी से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण मौतों में वृद्धि दर्ज की गई। कुछ लोगों की मौत डूबने की घटनाओं से भी जुड़ी बताई गई है, क्योंकि लोग गर्मी से राहत पाने के लिए जलाशयों की ओर जा रहे थे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031