आज का आलाप प्रतिनिधि

रायपुर – प्रदेश के अग्रणी समाचार पत्र हिंदी दैनिक ‘आज का आलाप’ के 13 वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर रविवार 28 जून 2026 को ग्राम पंचायत बेलदार सिवनी एवं ग्राम पंचायत धनमुली वि. 29. तिल्दा जिला रायपुर में वृहद वृक्षारोपण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। प्रबंध संपादक चन्द्रभूषण वर्मा के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का प्रारंभ ग्राम पंचायत बेलदार सिवनी में स्थित स्वयंभू शिव-पार्वती मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रारंभ किया गया। तत्पश्चात बेलदार सिवनी के ग्राम पंचायत भवन में स्वास्थ्य शिविर आरंभ हुआ जिसमें भारी संख्या में ग्रामीण जनों ने स्वास्थ्य की निःशुल्क जांच का लाभ उठाया एवं उपस्थित सभी ग्रामीणों को ‘आज का आलाप’ द्वारा नाश्ता का वितरण किया गया। ग्राम पंचायत भवन के आस-पास ग्रामीणों द्वारा वृक्षारोपण किया गया, अनेक महिलायें अपने घर के आस-पास नीम एवं आम के वृक्ष लगाने बाबत अपने साथ पौधे भी ले गयीं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ममता वर्मा, दुर्गा निर्मलकर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अगले पड़ाव में ग्राम पंचायत बेलदार सिवनी स्थित छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण (सब स्टेशन) परिसर में विद्युत सब स्टेशन के परीक्षण सहायक श्री ओमप्रकाश साहू के नेतृत्व में सब स्टेशन परिसर में आम, नीम, पिपल, बरगद, आवंला, बदाम सहित कई फलदार वृक्षों का रोपण किया गया। इस वृक्षारोपण को सफल बनाने में सब स्टेशन के श्री ओमप्रकाश साहू के अतिरिक्त रोहित निर्मलकर, मुकेश साहू, जयशंकर सूर्यवंशी, दिनेश यादव, मनहरण वर्मा, अंचल सिंह एवं अस्विनी साहू उपस्थित रहे।

सहित सब स्टेशन के अन्य कर्मचारी गणों के साथ ग्राम पंचायत बेलदार सिवनी के भी अनेकों नागरिक इस वृक्षारोपण को सफल बनाने तत्पर रहे। विद्युत सब स्टेशन में चाय नाश्ता के दौरान परीक्षण सहायक श्री ओमप्रकाश साहू ने इस प्रकार के कार्यक्रम को बढ़ावा देने पर जोर दिया और आलाप पत्र के प्रबंध संपादक श्री चन्द्रभूषण वर्मा को आश्वस्त किया कि बरसात में विलंभ की स्थिति में भी इन वृक्षों को टैंकर से पानी मंगाकर इन्हें सिंचित किया जाता रहेगा ये हमारे परिसर की शान होंगी।

कार्यक्रम के अगले पड़ाव में तिल्दा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत धनसुली में दैनिक आज का आलाप परिवार के पहुंचते ही ग्रामीणों में उत्साह की लहर सी दौड़ पड़ी। सर्वप्रथम माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित सरपंच मनसाराम निर्मलकर के नेतृत्व में किया गया। सरस्वती वंदना उपस्थित छोटी बच्चियों द्वारा किया गया तत्पश्चात राष्ट्र गीत के सम्मान में उपस्थित सभी जनों ने गीत के सम्मान में खड़े होकर एक स्वर में राष्ट्र गान किया।

तत् पश्चात उपस्थित ग्रामीणों को स्वास्थ्य परीक्षण डॉक्टर नरेश सिंह राजपूत एवं लैब टेक्निशियन निलेश पटेल द्वारा किया गया स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान आज का आलाप परिवार द्वारा उपस्थित समस्त ग्रामीणों को नाश्ता प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के अन्त में ग्रामीणों द्वारा पंचायत भवन के सामने रोड के किनारे एवं आंगनबाड़ी परिसर व शमसान व रोड के बाहर आम, नीम, बरगद, पीपल, बदाम, आवंला सहित अनेक छायादार पौधों का रोपण उपस्थित सभी जनों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम पंचायत धनमुली के मुख्य रूप से ममता वर्मा, दुर्गा , संतोषी निर्मलकर, गीता वर्मा, राजकुमारी सेन, इशिता कोसले, पदमिनी वर्मा (मितानिन), अमृत नायक (मितानिन), सरपंच मनसाराम निर्मलकर, जानकी वर्मा, उर्मिलाअध्यक्ष सीता नायक, मीणा निषाद, ईश्वरी निर्मलकर, भागवत निर्मलकर, बलराम साहू, नंद कुमार कोसले, शेष ध्रुव, रमेश पाल, ममता यादव, यामिनी वर्मा , पलक नायक, निरंजन यदु, धनीराम निर्मलकर, हेमंत वर्मा, ज्योति पाल, प्रेम बाई यादव, कुंवरिया सहित अनेकों ग्रामीण उपस्थित रहे। के साथ आज का आलाप परिवार भी उपस्थित रहा।

कार्यक्रम के अंत में रायपुर संवाददाता रवि शंकर पांड़ेय द्वारा उपस्थित सभी जनों का आभार प्रगट करते हुए कहा कि इस भीषण गर्मी में आप सभी जनों ने उपस्थित होकर हमारे मनोबल को और बढ़ा दिया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930