देश की राजधानी नई दिल्ली में भी बर्ड फ्लू की आशंका बढ़ती नजर आ रही है. यहां पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेस -3 के एक पार्क में कई कौवे मृत पाए गए हैं. सोशल मीडिया पर भी एक वीडियो पिछले 2 से 3 दिनों से वायरल हो रहा है. वीडियो में कुछ लोग पार्क में मृत कौओं को उठाते नजर आ रहे हैं. शुक्रवार की सुबह भी दावा किया गया कि कई कौवे सुबह के समय मृत पाए गए. पार्क में मौजूद सुपरवाइजर ने बताया कि पिछले 3 से 4 दिनों से पार्क में हर सुबह मरे हुए कौवे मिल रहे हैं जिसे वो यहीं दफना देते हैं. घटना सामने आने के बाद शुक्रवार की सुबह यहां दो डॉक्टर भी पहुंचे और पूरी सावधानी के साथ कौओं की लाश को जांच के लिए अपने साथ ले गए. डॉक्टरों के मुताबिक इन कौओं का पोस्टमार्टम किया जाएगा, जिससे कि मौत की वजह सामने आएगी. बता दें कि यह पार्क मयूर विहार फेस-3 में है. यहां बड़ी संख्या में कौए आते है, इसलिए इसे कौओं का पार्क भी कहा जाता है. बता दें कि देश में बर्ड फ्लू के तेजी से फैलने की खबरें सामने आ रही हैं. देश के अलग-अलग राज्यों को अलर्ट कर दिया गया है और इससे बचाव के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं. हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, केरल में बर्ड फ्लू के मामले देखे गए हैं. हालांकि दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने राजधानी में बर्ड फ्लू का संक्रमण रोकने के जरूरी निर्देश दिए हैं. गुरुवार को सचिवालय में पशुपालन इकाई, विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने राज्य भर में सघन निगरानी का निर्देश दिया है. सरकार के मुताबिक, अब तक दिल्ली में बर्ड फ्लू का एक भी मामला सामने नहीं आया है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031