What's Hot

Viral Video: 45 डिग्री की तपती गर्मी, जमीन पर लेट-लेटकर परिक्रमा… विदेशी भक्तों की यह आस्था देखकर सोशल मीडिया भी भावुक हो गया.वीडियो वायरल होने के बाद लोग ‘राधे-राधे’ लिखकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
भगवान के प्रति आस्था की कई कहानियां आपने सुनी होंगी, लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे देखकर शायद आप भी हैरान रह जाएं. भारत ही नहीं, विदेशों में भी ऐसे भक्त हैं जिनकी श्रद्धा लोगों का दिल जीत लेती है.

सोशल मीडिया पर एक विदेशी भक्त का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. उसकी भक्ति और समर्पण देखकर लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं. वीडियो देखकर लोग कह रहे हैं-‘ भक्ति की कोई सीमा नहीं होती.’

धूप की तपिश पर भारी पड़ा आस्था का ताप

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कई विदेशी महिला और पुरुष श्रद्धालु पूरी आस्था के साथ राधा कुंड की परिक्रमा कर रहे हैं. लेकिन चौंकाने वाली बात तो यह है कि मई-जून की भीषण गर्मी, जिसमें घर से बाहर निकलने के लिए भी हम दो बार सोचते हैं, वहां ये भक्त जमीन पर लेट-लेटकर ईश्वर को नमन कर रहे हैं. वो भी भारतीय परिवेश में. दूसरे शब्दों में कहा जाए तो दंडवत परिक्रमा कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर एक विदेशी भक्त का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. उसकी भक्ति और समर्पण देखकर लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं. वीडियो देखकर लोग कह रहे हैं-‘ भक्ति की कोई सीमा नहीं होती.’

दंडवत परिक्रमा का मतलब होता है खुद को पूर्णतः ईश्वर को समर्पित कर देना. तपती हुई जमीन में ,लेटना कितना कष्टदायक होता है, यह तो हमारी सोच से भी बाहर है. पर इन विदेशी भक्तों के चेहरे पर न तो थकान है, न ही कोई पछतावा. उनके चेहरे से पर शांति और संतोष झलक रहा है. मानों ऐसा लग रहा हो कि हम ‘मोक्ष’ के मार्ग में हैं. इस तपती हुई धरती पर अपने मन के विकारों को जला रहे हों और अपनी भक्ति को और अधिक निखार रहे हों, और उसकी निखार ऐसी हो कि स्वंय ईश्वर की छवी बन जाए.

यह भावुक कर देने वाला वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट @shyama_malini ने पोस्ट किया है. देखते ही देखते यह वीडियो इंटरनेट पर छा गया है. कमेंट सेक्शन में ‘राधे-राधे’ की जैसे बाढ़ सी आ गई है. एक यूजर ने लिखा, ‘गोवर्धन और राधा कुंड की इस यात्रा का अनुभव जीवन के सबसे सुखद अहसासों में से एक है. ज्यादतर लोगों ने जय श्री राधे लिखा है.

आस्था का एक अलग संसार

हालांकि, इंटरनेट पर हर तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलती हैं. जहां कुछ लोग इसे देखकर हैरान हैं, वहीं कुछ इसे अलग नजरिए से भी देख रहे हैं.यह वीडियो महज एक क्लिप नहीं है, बल्कि एक संदेश है कि ईश्वर की खोज में कोई पराया नहीं होता.

आज वृंदावन की गलियों में विदेशी भक्तों का यह हुजूम साबित करता है कि सनातन संस्कृति का प्रकाश पूरी दुनिया में फैल रहा है. वृंदावन की ये गलियां, ये धूल और ये पावन कुंड हमेशा से ही बड़े-बड़े संतों की तपोस्थली रहे हैं, लेकिन आज इन विदेशी श्रद्धालुओं ने यह दिखा दिया है कि यदि मन में अटूट विश्वास हो, तो हर जमीन ‘वृंदावन’ और हर कष्ट ‘भक्ति’ बन जाता हैय

क्या आपको भी लगता है कि आधुनिक दौर में इस तरह की भक्ति आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणा बन सकती है?

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31