बनी/कठुआ: भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों को अंजाम की साजिशें रचने वाले लश्कर-ए-तैयबा ने हाल में पाकिस्तान के नारोवाल जिले की शकरगढ़ तहसील के टेरा क्षेत्र में नैमत स्टेडियम के पास हथियारों की बड़ी खेप जमा की है। मिली जानकारी में हथियारों की जमा खेप में 150 यूनिट एम 4 राइफलें, 150 यूनिट एन 22 पिस्तौल, 300 यूनिट एच.ई. 36 और 100 किलोग्राम विस्फोटक शामिल है।

संभवत: ये खेप ड्रोन हमलों के लिए इस्तेमाल की जा सकती है। पाकिस्तान का शकरगढ़ क्षेत्र कठुआ जिला स्थित हीरानगर के साथ लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार सटा है। इसके अलावा लश्कर-ए-तैयबा पाकिस्तान के शकरगढ़ नारोवाल क्षेत्र में हथियारों और वित्तीय ऑडिट कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि आतंकी संगठन जम्मू-कश्मीर में आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए अब तक पाकिस्तान की धरती से भारत के खिलाफ उपरोक्त क्षेत्र को ही ज्यादा इस्तेमाल करता आ रहा है। इसलिए ड्रोन की गतिविधियां भी गत वर्ष इस क्षेत्र में ज्यादा देखी गई हैं। इधर जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा की ऐसी नापाक हरकतों को सीमा पर ही निष्क्रिय करने के लिए सुरक्षाबलों ने पूरे प्रबंध किए हुए है, लेकिन उसके बाद भी आतंकी मौके की तलाश में रहते हैं।

वहीं दुश्मन की ऐसी नापाक हरकतों को देखते हुए अब जम्मू-कश्मीर में बाबा श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा पहले से ही कड़ी कर दी गई है। जिसमें सुरक्षाबल सीमा से लेकर हाइवे और पहाड़ों तक पूरी तरह से मुस्तैद हैं। ऐसे में यात्रा पूरी तरह से सुरक्षित आयोजित करने के लिए तैयारी हो चुकी है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30