मेक्सिको सिटी। मेक्सिको की फीफा विश्व कप जीत के बाद राजधानी मेक्सिको सिटी में हुए जश्न के दौरान मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। मेक्सिको सिटी के सार्वजनिक स्वास्थ्य सचिवालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मृतकों में 19 और 48 वर्ष की दो महिलाएं तथा 44 वर्षीय एक पुरुष शामिल हैं, जिनकी दम घुटने से मौत हुई। इसके अलावा 30 वर्षीय एक व्यक्ति, जिसे मिर्गी का दौरा पड़ने और रक्तस्राव के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उसकी भी हृदय एवं श्वसन गति रुकने से मौत हो गयी।

मेक्सिको सिटी की महापौर क्लारा ब्रुगाडा ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घटना की जांच में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मेक्सिको सिटी सरकार और अपनी ओर से वह मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हैं। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा रहेगा और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध करायी जाएगी।

सरकार के अनुसार, फीफा विश्व कप में मंगलवार देर रात इक्वाडोर पर मेक्सिको की 2-0 की जीत के बाद लगभग 14 लाख लोग सड़कों पर उतर आये। बड़ी संख्या में लोग शहर के ऐतिहासिक ‘एंजेल ऑफ इंडिपेंडेंस’ स्मारक के आसपास एकत्र हुए थे। यह जीत इसलिए भी खास है, क्योंकि मेजबान मेक्सिको 1986 के बाद कोई भी नॉकआउट मैच नहीं जीती थी।

अधिकारियों ने बताया कि जश्न के दौरान 1,615 लोगों को चिकित्सकीय सहायता दी गई, जबकि कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस बीच, उत्तर-पश्चिमी राज्य बाजा कैलिफोर्निया में भी 44 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत की सूचना है। आरोप है कि समर्थकों के एक समूह द्वारा उसके वाहन को हिलाने के दौरान वाहन की चपेट में एक प्रशंसक आने के बाद भीड़ ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031