What's Hot

महिला अपराध में कमी लाने के लिए सरकारें दावे तो बहुत करती हैं, लेकिन ऐसा होता नजर नहीं आ रहा. एक के बाद एक, देश के अलग-अलग राज्यों से महिलाओं के साथ दरिंदगी की खबरें आए दिन आ रही हैं. यूपी के बदायूं में 50 साल की महिला के साथ हैवानियत की घटना अभी पुरानी भी नहीं हुई थी कि झारखंड के चतरा में भी 50 साल की एक विधवा के साथ हैवानियत की घटना सामने आई है. झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है. आरोप है कि तीन युवकों ने महिला के साथ गैंगरेप किया. युवकों ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए महिला के प्राइवेट पार्ट में स्टील का ग्लास डाल दिया. गंभीर हालत में महिला को उपचार के लिए हंटरगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अधीक्षक डॉक्टर वेदप्रकाश ने बताया है कि पीडि़ता की हालत गंभीर बनी हुई है. उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि पीडि़ता खतरे से बाहर है. स्थिति नियंत्रण में है. बताया जाता है कि चतरा की पीडि़त महिला भी 50 साल की है. वह विधवा बताई जाती है. हंटरगंज पुलिस ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली है. इस संबंध में चतरा के पुलिस अधीक्षक ऋषभ झा ने बताया कि तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. चतरा जिले के एसपी ने कहा कि नामजद तीन में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. एक आरोपी अभी फरार है. उन्होंने कहा कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है. उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31