What's Hot

कोरोना पर प्रहार के लिए देश में टीकाकरण कार्यक्रम 16 जनवरी से शुरू होगा. सबसे पहले 3 करोड़ स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा. इसके बाद 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन दी जाएगी. देश में कोरोना की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को समीक्षा बैठक बुलाई, जिसमें टीकाकरण अभियान को शुरू करने पर फैसला लिया गया. बैठक में निर्णय लिया गया कि सबसे पहले वैक्सीन हेल्थ वर्कर्स को लगाई जाएगी, जिनकी अनुमानित संख्या लगभग 3 करोड़ है. इसके बाद 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और इससे कम उम्र के उन लोगों को टीके लगेंगे जो पहले से ही किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं. ऐसे लोगों की संख्या करीब 27 करोड़ है. आज की बैठक में कैबिनेट सेक्रेटरी, पीएम के प्रिंसिपल सेक्रटरी, हेल्थ सेक्रटरी और दूसरे बड़े अधिकारी शामिल हुए. बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने देशभर में कोरोना टीकाकरण की तैयारियों के बारे में जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने वैक्सीन डिलिवरी मैनेजमेंट सिस्टम के बारे में भी जानकारी ली. बता दें कि भारत सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशिल्ड और भारत बॉयोटेक की कोवैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दी है. वैक्सीन को मंजूरी मिलने के बाद लोग टीकाकरण अभियान के शुरुआत का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. मोदी सरकार ने शनिवार को बता दिया अब और ज्यादा इंतजार की जरूरत नहीं है और 16 जनवरी से टीकाकरण शुरू हो जाएगा.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31