पाकिस्तान में शनिवार देर रात पावर ब्रेकडाउन हुआ जिसकी वजह से पूरा देश अंधेरे में डूब गया है। ब्लैकआउट की जानकारी सबसे पहले सोशल मीडिया पर मिली लेकिन अब पाकिस्तान के ऊर्जा मंत्री उमर अयूब ने देशभर में बिजली गुल होने की पुष्टि की है। तकनीकी खराबी की वजह से कराची, इस्लामाबाद, लाहौर, पेशावर और रावलपिंडी समेत कई अहम शहर पूरी तरह अंधेरे में डूब गए।  

पाकिस्तानी वेबसाइट ‘डॉन न्यूज’ के मुताबिक, नेशनल पावर डिस्ट्रिब्यूशन सिस्टम में ट्रिपिंग की वजह से यह ब्लैकआउट हुआ है। पाकिस्तान के ऊर्जा मंत्री ने बताया कि इसकी जांच की जा रही है और फिलहाल तारबेला पावर स्टेशन के जरिए बिजली की आपूर्ति करने की कोशिश की जा रही है। ऊर्जा मंत्री उमर अयूब ने लोगों से धैर्य बनाए रखने के की अपील की है।

पाकिस्तान के ऊर्जा मंत्रालय ने ट्विटर के जरिए जानकारी दी कि पावर ट्रांसमिशन सिस्टम की फ्रीक्वेंसी में अचानक 50 से 0 की गिरावट आने से देशभर में ब्लैकआउट हो गया। पाकिस्तानी ऊर्जा मंत्रालय के ट्विटर हैंडल पर दी गई जानकारी के मुताबिक, अब बिजली बहाली का काम शुरू हो चुका है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31