What's Hot

नई दिल्ली। पीएम किसान से जुड़े 11 करोड़ 47 लाख लोग चाहें तो अपनी जेब से बिना एक पैसा खर्च किए मोदी सरकार से 36000 रुपये सालाना पा सकते हैं, और सबसे बड़ी बात यह है कि इसके लिए आपको कोई डाक्युमेंट भी जमा नहीं करना पड़ेगा।

जी हां। हम बात कर रहे हैं पीएम किसान मानधन योजना की। मोदी सरकार की इस योजना का लाभ उन सारे किसानों को मिल सकता है, जो पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे हैं। पीएम किसान के लाभार्थियों को केंद्र सरकार किसान क्रेडिट कार्ड और पीएम किसान मानधन योजना का भी लाभ दे रही है। मानधन योजना के लिए कोई दस्तावेज नहीं देना होगा।  वहीं इससे जुड़कर आप जेब से बिना खर्च किए 36000 सलाना पाने का हकदार हो जाएंगे। 

जेब से बिना खर्च किए मिलेंगे 36000

पीएम किसान मानधन योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों को हर महीने पेंशन देने की योजना है, जिसमें 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 3000 रुपये यानी 36 हजार सालाना पेंशन दी जाती है। यदि कोई किसान पीएम-किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहा है तो उसे पीएम किसान मानधन योजना के लिए कोई दस्तावेज नहीं देना होगा,  क्योंकि ऐसे किसान का पूरा दस्तावेज भारत सरकार के पास है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031