बठिंडा –  पंजाब में भ्रष्टाचार के मामले में खत्म होने के नाम ही नहीं ले रहे हैं। विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ASI को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी ASI की पहचान बलजीत सिंह के रूप में हुई है जोकि बठिंडा जिले के थाना तलवंडी साबो में तैनात है। विजिलेंस ने ASI को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। 

बताया जा रहा है कि बीड तालाब के रहने वाले शिवराज के बेटे का गांव बहमन तलवंडी के रहने वाले एक युवक के साथ झगड़ा हो गया। मामले की जांच कर रहे एएसआई बलजीत सिंह ने युवक के खिलाफ केस दर्ज करने और कार्रवाई करने का डर दिखाकर उसके परिजनों से 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। जानकारी के मुताबिक अंत में ये डील 20 हजार रुपए में तय हुई। रिश्वत की मांग से परेशान शिवराज सिंह ने पूरे मामले की शिकायत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो से की।जब ये मामला विजिलेंस के पास पहुंचा तो टीम ने ट्रैप लगाकर 2 स रकारी गवाहों के सामने ASI को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी सरकारी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031