बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर और सक्सेसफुल फ्रेंचाइजी धमाल की चौथी इंस्टॉलमेंट ‘धमाल 4’ कल यानी 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म के ट्रेलर और कास्टिंग ने इसका बज पहले ही पीक पर पहुंचा दिया है. वहीं मेकर्स को पूरा भरोसा है कि पिछली फिल्मों की तरह ही ‘धमाल 4’ भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रहेगी. वहीं अब इसकी पांचवीं इंस्टॉलमेंट को लेकर भी बड़ा अपडेट आया है.

‘धमाल 4’ के बाद आएगी ‘धमाल 5’?
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र ने बताया है, “धमाल 4 के आखिर में एक सीन है जो हिंट देता है कि धमाल 5 भी आने वाली है. और पिछली चार फ़िल्मों की तरह, उम्मीद है कि धमाल 5 भी जबरदस्त मजेदार और क्रेजी फिल्म होगी.”

‘धमाल 4’ के बारे में
इंद्र कुमार के डायरेक्शन में बनी ‘धमाल 4’ में इस फ्रैंचाइजी की लीज कास्ट अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा और जावेद जाफरी ने कमबैक किया है. इस कॉमेडी सीरीज में ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पाटकर और रवि किशन जैसे नए चेहरे भी शामिल हुए हैं. बता दें कि ‘धमाल 4’ को गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ ने देवगन फिल्म्स के साथ मिलकर प्रेजेंट किया है और यह टी-सीरीज फिल्म्स, मारुति इंटरनेशनल और पैनोरमा स्टूडियोज का प्रोडक्शन है. इसे इंद्र कुमार ने डायरेक्ट किया है और अजय देवगन, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठकेरिया, इंद्र कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक ने प्रोड्यूस किया है.

‘धमाल 4’ कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग? 
‘धमाल 4’ काे लेकर माहौल बन चुका है और फैंस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. ऐसे में कोईमोई की रिपोर्ट की मानें तो ये फिल्म पहले दिन 12 से 15 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है और अगर इसे पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिलता है तो नंबर्स बढ़ भी सकते हैं. हालांकि असली आंकड़े तो फिल्म की रिलीज के बाद ही पता चल पाएंगे. 

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031