Gaya Road Accident: बिहार के गया जिले के बोधगया थाना क्षेत्र में गुरुवार के तड़के एक कार के ट्रक से टकराने के बाद उसमें आग लग गई, जिससे दो अज्ञात लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। 

यह हादसा रात करीब एक बजे पटना-डोभी राजमार्ग पर अमर बिगहा गांव के पास हुआ। बोधगया थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने कहा, ”ट्रक सड़क पर मुड़ रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही कार ट्रक के ईंधन टैंक से टकरा गई, जिसके बाद उसमें आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कार में सवार दो लोगों के शव पूरी तरह जल गए और उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया।” उन्होंने बताया कि शव इतने बुरी तरह झुलस गए हैं कि पुलिस अभी मृतकों के लिंग की भी पुष्टि नहीं कर पाई है। 


सिंह ने बताया कि कार में सवार तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा, ”घायल व्यक्ति वैशाली जिले का रहने वाला है। उसके परिजन अस्पताल पहुंच चुके हैं। हालांकि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। कार पर झारखंड का पंजीकरण नंबर था।” थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930