राजौरी(अमीश): राजौरी जिले के दरहाल इलाके के ऊपरी इलाकों में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग पर भालू ने हमला किया था जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी देते अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को राजौरी जिले के दरहाल इलाके के ऊपरी इलाकों में भालू के हमले में 68 साल के एक आदमी की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मरने वाले की पहचान मोहम्मद अमीन पुत्र अली मोहम्मद के तौर पर हुई है, जो ढोक जंगवाला, पंज काठा का रहने वाला था।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना तब हुई, जब बुजुर्ग आदमी दरहाल के ऊपरी इलाकों में था। हमले में उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30