हैदराबाद: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जिले में छह लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोक्सो एक्ट के आरोपी ने अपनी पत्नी और दो बच्चों के अलावा आरोप लगाने वाली नाबालिग, उसकी मां और नानी की हत्या की है। फिलहाल तेलंगाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

क्या है मामला?

तेलंगाना पुलिस के अनुसार, रंगारेड्डी जिले के शाहाबाद क्षेत्र के दैवलागुडा गांव की यह घटना है। आरोपी की पहचान राजशेखर के रूप में हुई है। पता चला है कि उस पर कुछ दिनों पहले एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। इसमें जमानत से आने के बाद आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। सामने आया है कि आरोपी राजशेखर ने कथित तौर पर चाकू से वार करके पहले अपनी पत्नी और दो बच्चों का कत्ल किया। इससे परिवार में कोहराम मच गया।

छह लोगों की चाकू मारकर हत्या
पुलिस ने बताया कि अपने परिवार को खत्म करने के बाद आरोपी दूसरी जगह पहुंचा, जहां उसने पीड़ित नाबालिग लड़की, उसकी मां और नानी की हत्या कर दी। तेलंगाना पुलिस ने बताया कि राजकुमार नाम के एक व्यक्ति ने बेरहमी से छह लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी। उसने अपनी पत्नी, अपने दो बच्चों और तीन अन्य लोगों की हत्या कर दी। आरोपी ने अपने खिलाफ पोक्सो का मामला दर्ज होने के बाद बदले की भावना से ये हत्याएं कीं।

आरोपी को हिरासत में लिया

हत्याकांड की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी राजशेखर को अपनी हिरासत में ले लिया। बाद में उसे स्थानीय पुलिस थाने में ले जाया गया, जहां अधिकारियों ने औपचारिक मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। फोरेंसिक टीमों को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। जांच अधिकारी घटनाओं के क्रम को समझने और इस हत्याकांड के सही कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30