रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज रायपुर राज का 75 वां अधिवेशन ग्राम दरबा अभनपुर में रविवार 10 जनवरी को संपन्न हुआ। रायपुर राज के मनवा कुर्मी स्वजातियों ने अधिवेशन में शिरकत किए। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष के भावी प्रत्याशी उमाकांत वर्मा ने अपने उदबोधन में कहा कि समाज में प्रचलित अंधविश्वास को हमें दूर करने की व्यवस्था करना है साथ ही साथ रूढ़ीवादी परंपरा को दरकिनार करके समाज में नवचेतना जागृत करना है इसके लिए समाज के विधान एवं आचार संहिता में आवश्यक संशोधन महासभा के माध्यम से लाए जाने का हमें कार्य करना है। उन्होंने निवेदन किया कि समाज के सफलतम संचालन के लिए आप लोगों का जो मार्गदर्शन सामाजिक सुधार की दिशा में रखा जाएगा उसका पालन सर्वसम्मति से किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज रायपुर राज के अधिवेशन में केन्द्रीय अध्यक्ष प्रत्याशी उमाकांत वर्मा का संबोधन, कहा-समाज में नवचेतना जागृत करना है…
Related Posts
Add A Comment



















