पंजाब डेस्क : चंडीगढ़ में लग्जरी कार ने कहर बरसाते हुए 2 युवकों को टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जोरदात थी की दोनों युवक उछलकर सड़क पर कई फीट दूर गिरे। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद घायलों को मौके पर मौजूद लोगों द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही थाना सेक्टर-26 की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस द्वारा चालक की पहचान के लिए इलाके में लगे सी.सी.टी.वी. खंगाले जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि शनिवार शाम को सेक्टर-26 स्थित एक क्लब से 2 युवक बाहर निकले की तेज रफ्तार मर्सिडीज ने उन्हें टक्कर मार दी। इस दौरान दोनों युवक दूर जाकर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों के हाथ-पैर व कई हड्डियां टूट गई हैं और एक की हालत काफी गंभीर है। इस घटना के बाद मर्सिडीज चालक मौके से फारर हो गया। वहीं ये भी जानकारी मिली है कि मर्सिडीज नाबालिग द्वारा चलाई जा रही थी। पुलिस द्वारा मामले की गहराई से जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही गई है।



















