आज 12 जनवरी को पूरा देश स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मना रही है। इस अवसर पर जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में हम आपको बताना चाहेंगे कि आज ही के दिन 12 जनवरी को बालक नैवेद्य सरकार का भी जन्मदिन है।

राजनांदगाव जिले के डोंगरगढ़ निवासी सरकार परिवार ने नैवेद्य सरकार के जन्मदिवस को यादगार बनाने के साथ ही समाज के लिए कुछ करने की ठानी और सामाजिक संस्था एक्ट ऑफ हम्युनिटी के माध्यम से जरुरतमंदों को भोजन कराया गया।

संस्था के सदस्यों ने कहा कि आज 12 जनवरी को दोपहर भोजन सेवा के लिए हम बादल सरकार और श्रीमती कुमुद्नी सरकार जी का दिल से धन्यवाद करना चाहेंगे। जिन्होनें यह भोजन सेवा उनके बेटे नैवेद्य सरकार के जन्मदिन के अवसर पर कराया है। जो कि डोंगरगढ़ से हैं। अपने इस दिन को इन गरीब बेसहारा बुजुर्गों का पेट भर के उन्हें अच्छा भोजन खिला के मनाने और उनके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए हम धन्यवाद करते हैं। यह भोजन कुष्ठ आश्रम और वृद्धा आश्रम दोनों में परोसा गया है। भगवान आपको और आपके परिवार को हमेशा खुश रखे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031